शिक्षा के लिए ऋण
परिचय
शिक्षा सभ्य समाज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है I शिक्षा के बिना मानव समाज और जंगली जानवरों के बीच ज्यादा फर्क नहीं होगा I इस लिए शिक्षा को मूलभूत आवश्यकताओं में गिना जाताहै I
आज जब शिक्षा का व्यवसायीकरण हो चुका है तो सभी के लिए शिक्षा हासिल करना आसान नहीं है I आर्थिक रूप से अक्षम लोग अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और अपने जीवन में असफल, असंतुष्ट महसूस करते हैं I बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि भारत सरकार और प्राइवेट बैंक उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए ऋण प्रदान करते हैं I
आज चर्चा करते हैं शिक्षा ऋण पर ,शिक्षा ऋण का अर्थ, इतिहास और शिक्षा ऋण प्रदान करने वाले संस्थानों पर I
शिक्षा ऋण का अर्थ
शिक्षा ऋण को अंग्रेजी भाषा में educational loans कहा जाता है I यह एक ऐसा ऋण है जिसका इस्तेमाल उच्चतर अध्ययन के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाता है I शिक्षा चाहे देश में लेनी हो चाहे विदेश मे दोनों के लिए loan लिया जा सकता है l इस loan से शिक्षा के लिए जितनी भी लागत हो जैसे फीस, किताबें, यातायात के साधन,आवासीय खर्च आदि का वहन आसानी से किया जा सकता है l
शिक्षा ऋण का इतिहास
अप्रत्यक्ष रूप से लोग शिक्षा के लिए जरूरत मंद लोगों की मदद करते हैं I बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का प्रमाण मिलता है I इसी तरह के अन्य प्रमाण भी मिलते हैं I भारत की आजादी के बाद प्रत्यक्ष रूप से शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई l
सन 1963 में विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ऋण छात्रवृत्ति योजना सामाने आई I इसके बाद 1995 में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बहतरीन व्यवस्था के साथ शैक्षणिक ऋण योजना की घोषणा की गई l ♥ धीरे धीरे समय बीता I 2001 में अन्य कई 🏦 बैंक शिक्षा ऋण की मांग को पूरा करने के लिए आगे आने लगे I
सरकारी संगठन जो शिक्षा ऋण देते हैं I
आजादी के बाद भारतीय संविधान में वर्णित तथ्यों के आधार पर सामाजिक विकास के लिए शिक्षा के महत्व को समझते हुए भारत सरकार ने अनेक संगठन और योजनाओं का निर्माण किया है I ये संगठन शिक्षा के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं I
कुछ महत्वपूर्ण संगठन निम्नलिखित हैं -
1 राष्ट्रीय शैक्षिक और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद
2 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 3 राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान
4 विश्व विद्यालय अनुदान आयोग
5 अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद
6 राष्ट्रीय कौशल विकास निगम
इनके अलावा भारत सरकार द्वारा समर्थन प्राप्त एक पोर्टल है जिसका नाम विद्या लक्ष्मी पोर्टल है I यहाँ अनेक बैंक उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए loan उपलब्ध कराते हैं I
गैर सरकारी संगठन जो शिक्षा ऋण देते हैं I
1. एच डी एफ सी बैंक
2. आई सी आई सी आई बैंक
3. पंजाब नैशनल बैंक
4. बैंक ऑफ़ बड़ौदा
5 केनरा बैंक
6. इंडियन ओवरसीज बैंक
7. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
सारांश
समय के साथ साथ शैक्षिक ऋण व्यवस्था में काफ़ी सुधार किया गया है और अब भी सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिशील है I भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में शिक्षा ऋण को "प्राथमिक क्षेत्र ऋण " की श्रेणी में शामिल किया है I इससे ये सिद्ध होता है कि समाज और शासन दोनों ही शिक्षा के विकास हेतु गंभीर हैं I. . उच्च शिक्षा देश और समाज के लिए न केवल आवश्यक है बल्कि अनिवार्य है I इसलिए देश की जनता को जागरूक होकर उपर्युक्त वर्णित माध्यमों के सहयोग से उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास करना चाहिए l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें