सुष्मिता सेन
Introduction
दिल को सुकून मिलता है इस मुस्कान से I पुष्प की तरह खिला हुआ यह चेहरा किसी पहचान का मोहताज नहीं I 30 साल बीत चुके हैं उस अभूतपूर्व क्षण को जब 18 वर्ष की छोटी सी उम्र में भारत की एक मासूम सी खुबसूरत बाला ने Miss Univers ♥ का खिताब जीत कर सारी दुनिया को चौंका दिया I वह खूबसूरत लड़की थी Bollywood की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन I ❤ सुष्मिता सेन भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने 1994 ब्रह्मांड सुन्दरी बनकर पूरे संसार में भारत 🇮🇳का गौरव बढ़ाया I
आज 30 साल का लंबा समय गुजर गया है और जीवन के हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी महत्वपूर्ण अवस्थिति बनाए हुए हैं I
Miss Univers का खिताब हासिल करने से पहले उन्होंने famina Miss India 🇮🇳 का खिताब हासिल कर चुकी थीं I सुष्मिता सेन जितनी खूबसूरत हैं उससे कहीं ज्यादा भावनात्मक हैँ I किसीका का दर्द उन्हें अपना दर्द लगता है I समाज की तर्कहीन नीतियों के खिलाफ जाकर सही फैसला लेना, अपने फैसलों पर अडिग रहना-उनके व्यक्तित्व की विशेषताएं हैं I उनके सशक्त व्यक्तित्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अविवाहित होते हुए, अकेले अपने दम पर उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया है और कुशलता पूर्वक उनका पालन पोषण कर रहीं हैं I
चलिए आज इस महान शख्सियत के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं और उन्हीं की तरह खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं I
Birthplace And Date
19 नवंबर 1975 को एक संभ्रांत परिवार में सुष्मिता सेन ने जन्म लिया I बंगाली मूल का यह परिवार 👨👩👧👦 आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में निवास 🏡 करता था I 2 जून ।2014 को आंध्र प्रदेश का विभाजन हो गया और तेलंगाना के रूप में एक नया राज्य अस्तित्व में आया जिसकी राजधानी बना हैदराबाद। तेलंगाना राज्य तकनीकी के क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी राज्य है I हैदराबाद शहर का इतिहास बहुत पुराना है I हैदराबाद का चार मीनार तो सारी दुनिया 🌏 मे विख्यात हैं और इसे देखने 👀 के लिए दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में हर साल आते हैं I चार मीनार का निर्माण बादशाह मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने करवाया था I इसका निर्माण सन पंद्रह सौ इक्यावन में करवाया गया था I इस इमारत की नक्काशी बहुत ही शानदार है I कुली कुतुब शाह ने इसका निर्माण अपनी प्रिय पत्नी भागमती की याद में करवाया था I और भी कई आकर्षण हैं इस शहर के I और एक आकर्षण और है कि यह सुष्मिता सेन का जन्म स्थल है I पिता सुबीर सेन भारतीय वायुसेना ✈ में विंग कमांडर थे और माँ शुभ्रा सेन ज्वेलरी डिज़ाइनर और कई ज्वेलरी शॉप की मालकिन हैं I माता पिता दोनों ही आर्थिक रूप से आत्म निर्भर थे इसलिए सुष्मिता सेन की परवरिश बहुत ही अच्छे से हुई है I
Early Education
सुष्मिता सेन की रुचि बचपन से ही modeling और acting में थी I पढ़ने में कोई खास रुचि न होने के कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी I l खूबसूरत सुष्मिता ने modeling की राह पकड़ ली I वैसे अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने हैदराबाद में ही प्राप्त किया I आगे की पढ़ाई 'वायु सेना गोल्डन जयंती संस्थान ' नई दिल्ली और 'सेंट एन हाई स्कूल ' सिकंदराबाद से पूरी की I सुष्मिता सेन ने हिंदी भाषा से शिक्षा प्राप्त की है I इसी कारण व्यावसायिक जीवन के प्रारंभिक दिनों में उन्हें भाषा से संबंधित थोड़ी असुविधा होती थी I
Contribution to Indian Film Industry
सुष्मिता सेन 21 मई 1994 को Miss Univers बन कर पूरी दुनियां में मशहूर हो गईं I इसके बाद उन्हें फ़िल्मों के ऑफर लगे उन्होंने 'दस्तक' फिल्म से फिल्म जगत में प्रवेश किया I फिल्म्म ने अच्छी कमाई नहीं की । इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्मों में काम किया I सलमान खान के साथ फिल्म 'बीवी No1' में उन्हें काफी पसंद किया गया I श्रेष्ठ सहायक किरदार के रूप में उन्होंने कई इनाम प्राप्त किए। आगे भी 'मैं हूँ ना ' , 'No Problem ', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता ', 'Do Not Disturb ' , जैसी फिल्मों में प्रशंसनीय अभिनय किया I आज भी सुष्मिता सेन सक्रिय हैं और बहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं I
Miss Univers 1994
दिनांक -21,महीना -मई, साल -1994,दिन -शनिवार देश था- फिलिपींस -Miss Univers प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I इस प्रतियोगिता में विश्व की 70 से भी अधिक सुंदरियों ने भाग लिया I सभी को पीछे छोड़ते हुए सुष्मिता सेन ने यह प्रतियोगिता जीत ली और देश का गौरव बढ़ाया I बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि इस प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन के साथ Miss world ऐश्वर्या राय ने भी हिस्सा लिया था I पर प्रतियोगिता के दौरान एक चरण में दोनों से एक प्रश्न पूछा गया ,दोनों के जवाब में सुष्मिता सेन का ज़वाब निर्णायकों को ज्यादा पसंद आया। सवाल यह था कि यदि आप को मौका मिले किसी ऐतिहासिक घटना को बदलने का तो आप किसे बदलना चाहेंगी? ऐश्वर्या राय ने जवाब दिया कि वह अपने जन्म की तारीख़ बदलना पसंद करेंगी जबकि सुष्मिता सेन ने कहा कि वे इंदिरा गाँधी की हत्या को रोकने का प्रयास करती। और यह प्रतियोगिता उन्होंने जीत ली I
सारांश
सुष्मिता सेन ने बहुत ही कम उम्र में बहुत शोहरत प्राप्त किया I
इसके बावजूद उनकी जिंदगी में अनेक कठिन हालात आए जिनका उन्होंने कुशलता पूर्वक सामना किया I उनके सशक्त व्यक्तित्त्व से न केवल भारत ब्लकि विश्व भर की औरतों को प्रेरणा मिलती है I हर औरत अपने कर्म क्षेत्र में और अधिक शक्ति और साहस के साथ आगे बढ़ रही हैं I उम्मीद है सुष्मिता सेन आगे भी अपने तेज पूर्ण व्यक्तित्व से हमे जीवन पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करती रहेंगी I ❤❤🙏🙏





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें