काजी नज़रूल इस्लाम (A Rebel Poet)
परिचय काजी नजरूल इस्लाम 🙏एक ऐसा प्रतिभाशाली व्यक्ति जो एक नहीं अनेक गुणों का स्वामी था I जन्म एक ऐसे समय में हुआ जब देश में आज़ादी की जंग रूपी फसल अंकुरित हो रही थी I पिता एक इमाम और माता एक कुशल गृहणी I माता पिता ने गरीबी के बावजूद इनके पालन पोषण में अपना सर्वोत्तम प्रयास किया I संवेदनशीलता के कारण छोटी सी उम्र में परिवार का सहारा बन गए I जैसे जैसे उम्र बढ़ी वैसे ही वैस जिम्मेदारियां भी बढ़ती चली गईं I देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करना भी उन्हीं जिम्मेदारियों में से एक थी I जन्म 24 मई 1899 को ब्रिटिश कालीन भारत, अविभाजित बंगाल के चूरूलिया में एक ब्रिटिश विद्रोही ने बालक के रूप में जन्म लिया I माता पिता ने नाम रखा काज़ी नजरूल I पिता का नाम काज़ी फकीर अहमद था I माता का नाम जाहिदा खातून था I गरीबी के कारण जीवन यापन कठिनाई से हो पाता था I परिवार में धन की कमी थी पर आत्मसम्मान, दरियादिली और ईमान की नहीं l पत्नी और बच्चे पत्नी का नाम प्रमिला देवी था I बच्चे काज़ी सव्यसाची, काज़ी अनिरुद्ध ,कृष्णा मोहम्मद, अरिंदम खालिद I एक पोता काज़ी फकीर अहमद औ...