शिक्षा और रोजगार
परिचय
शिक्षा और रोजगार का आपसी रिश्ता पतंग और डोर के जैसा है I डोर जितनी अधिक लंबी और मजबूत होगी, उड़ान उतनी ही ऊंची होगी I शिक्षा के द्वारा मनुष्य अपने ज्ञान, कौशल, समझ आदि का विकास करता है जिससे वह अनेक कार्य क्षेत्रों में पारंगत हो जाता है I शिक्षा की सहायता से धनार्जन कर पाता है I शिक्षा की सहायता से व्यक्ती समाज में सम्मान जनक स्थान प्राप्त कर सकता है I इतना ही नहीं शिक्षा की सहायता से एक मनुष्य समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है l
उपर्युक्त बातों को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं I
कार्यकुशलता में वृद्धि
शिक्षा मनुष्य को कई तरीकों से कुशलता प्रदान करती है I शिक्षा के द्वारा मनुष्य नए ज्ञान, समझ, तार्किक क्षमता, समय प्रबंधन आदि कौशल सीखता है I उचित शिक्षा से व्यक्ति फैसले लेना, समस्याओं का समाधान ढूंढना आदि कौशल विकसित करता है I शिक्षा व्यक्ती को खुद के विचार रखने में मदद करती है I शिक्षा से व्यक्ती कुशलता पूर्वक संवाद स्थापित कर सकता है l
नौकरी के ज्यादा मौके
जब एक व्यक्ति शिक्षा प्राप्त करता है तो वह आगे चलकर किसी विषय में या काम के बारे में गहन अध्ययन कर उस विषय में महारत हासिल कर लेता है I साथ ही शिक्षण संस्थानों के द्वारा उस विषय की विशेषज्ञता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है I इस प्रकार शिक्षा के द्वारा एक व्यक्ति के पास नौकरी के अधिक अवसर होते हैं, अशिक्षित व्यक्ति की तुलना में I
आर्थिक समृद्धि
सरकारी संस्थान हों या ग़ैरसरकारी संस्थान, दोनों ही कर्मचारियों का चयन उनकी योग्यता, कुशलता आदि का निरीक्षण करने के बाद ही करते हैं I जितनी अच्छी शिक्षा होती है ,योग्यता और कुशलता भी उतनी ही ज्यादा होती है I व्यक्ति जितना ज्यादा कुशल होता है उसे उतना ही अधिक धन प्राप्त होता है और वह आर्थिक रूप से समृद्ध होता है I
सामाजिक समृद्धि
शिक्षा सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार है I उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति न केवल आर्थिक दृष्टि से , वैचारिक दृष्टि से भी संपन्न होता है I इस प्रकार एक समाज अपने समृद्ध नागरिकों की बदौलत समृद्ध बनता है I समृद्ध समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करते हैं I
समायोजन में बढ़ोतरी
शिक्षा और रोजगार समाज में कलहपूर्ण वातावरण को दूर करते हैं I आर्थिक विकास और वैचारिक समृद्धि से समाज के सदस्य आपस में सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हैं I
निष्कर्ष
कुल मिलाकर शिक्षा नौकरी के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है और व्यक्ती को अच्छे कैरियर की दिशा में आगे बढ़ाती है I वैसे तो शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं लेकिन अभी भी सुधार की आवश्यकता बनी हुई है I खास कर उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए I
आने वाले चरणों में हम "बेरोजगारी की समस्या और उसका समाधान " इस विषय पर बातचीत करेंगे I
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें