शिक्षा और रोजगार
परिचय शिक्षा और रोजगार का आपसी रिश्ता पतंग और डोर के जैसा है I डोर जितनी अधिक लंबी और मजबूत होगी, उड़ान उतनी ही ऊंची होगी I शिक्षा के द्वारा मनुष्य अपने ज्ञान, कौशल, समझ आदि का विकास करता है जिससे वह अनेक कार्य क्षेत्रों में पारंगत हो जाता है I शिक्षा की सहायता से धनार्जन कर पाता है I शिक्षा की सहायता से व्यक्ती समाज में सम्मान जनक स्थान प्राप्त कर सकता है I इतना ही नहीं शिक्षा की सहायता से एक मनुष्य समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है l उपर्युक्त बातों को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं I कार्यकुशलता में वृद्धि शिक्षा मनुष्य को कई तरीकों से कुशलता प्रदान करती है I शिक्षा के द्वारा मनुष्य नए ज्ञान, समझ, तार्किक क्षमता, समय प्रबंधन आदि कौशल सीखता है I उचित शिक्षा से व्यक्ति फैसले लेना, समस्याओं का समाधान ढूंढना आदि कौशल विकसित करता है I शिक्षा व्यक्ती को खुद के विचार रखने में मदद करती है I शिक्षा से व्यक्ती कुशलत...