ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म
परिचय
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ने "सीखना " सरल बना दिया है I आज जीवन के हर क्षेत्र में ऑनलाइन सेवाओं ने अपनी जड़े जमा ली हैं I शिक्षा भी इससे अछूती नहीं है I आज के समय में दूर दराज के इलाकों में भी लोग इस विधा से परिचित हैं I प्रतिदिन इसका विस्तार होता जा रहा है I
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म एक ऐसा सरल माध्यम है जिससे ज्ञान और रोजगार प्राप्त करना आसान हो गया है I आज इस विधा को जानने का और इस जानकारी को सार्वजनिक करके देश और समाज के विकास में अपना योगदान देने का प्रयास किया जाए
प्रमुख ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म
नीचे कुछ नाम हैं जो ऑनलाइन शिक्षा के विकास मे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं I.
1 Coursera 2 Udemy 5 LinkedIn Learning
3 edX 4 Khan Academy 6 FutureLearn
उपरोक्त ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म विज्ञान, तकनीकी, वाणिज्य ,कला, साहित्य और भी कई विषयों में कोर्स उपलब्ध कराते हैं I इनमें उपलब्ध अध्ययन सामग्री विश्व के उत्कृष्ट विश्व विद्यालयों के विशेषज्ञ तैयार करते हैं I इनके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे YouTube, Facebook, Instagram, Teligram आदि भी शिक्षा के विस्तार में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं I
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के लाभ
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म निम्न लिखित दृष्टिकोण से काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है l
( 1 ) विषय चयन में सहजता
यहां पर आप कोई भी विषय चुन सकते हैं I एक से अधिक विषयों का अध्ययन अपनी क्षमता के अनुरूप कर सकते हैं I
( 2 ) धन की बचत
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म से शिक्षा प्राप्त करना पारंपरिक तरीके से शिक्षा प्राप्त करने की तुलना में सस्ता होता है I इसी के साथ अन्य खर्च जैसे कि यातायात खर्च, आवास खर्च इत्यादि की भी बचत होती है I
( 3 ) प्रमाण पत्र और डिग्री भी (सोने पर सुहागा)
सिखाने के साथ साथ ये प्रमाण पत्र और डिग्री भी प्रदान करते हैं जो रोज़गार प्राप्त करने में सहायता करते हैं और प्रतिष्ठा भी बढ़ती है तो हुआ न 'सोने पर सुहागा '❤
( 4 ) सामाजिक दायरे में विस्तार
ऑनलाइन लर्निंग से आप सारी दुनिया के छात्रों और शिक्षकों के संपर्क में आते हैं जो अलग अलग सामाजिक पृष्ठभूमि, भिन्न भिन्न विचार धारा, विविध संस्कृति और सभ्यता के होते हैं जिनके संपर्क में आने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ जाता है I
( 5 ) स्वाअनुशासन
यहां आप पर किसी बाहरी व्यक्ति का दबाव नहीं होता, बल्कि आपको स्वयं अनुशासन सीखना होता है I स्वप्रेरणा के कारण धीरे धीरे समय का सदुपयोग, नियमितता, आदि गुणों का विकास होता है I स्वाअनुशासन से आपके व्यक्तित्व का उत्तरोत्तर विकास होता चला जाता है I
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म से हानि
हर विधा की तरह जहाँ ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म से अनगिनत लाभ होते हैं वहीं कुछ हानियाँ भी हैंI अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इनको जानना जरूरी है I
( 1 ) सम्मान का अभाव
कुछ कंपनियों और संस्थानों द्वारा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के द्वारा प्रदान की गई डिग्री और प्रमाणपत्र को उतना महत्व नहीं दिया जाता है जितना कि परंपरागत शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रदान की गई डिग्री और प्रमाणपत्र को दिया जाता है I
( 2 ) प्रभावशीलता का अभाव
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्राप्त किया गया ज्ञान परंपरागत शिक्षण संस्थान में प्राप्त ज्ञान की तुलना में कम प्रभावशाली ,कम व्यावहारिक होता है I
( 3 ) उत्प्रेरक का अभाव
विद्यालयी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम और योजनाएं छात्रों में जोश और उत्साह भर देती हैं और बहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं I ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर इसकी कमी महसूस की जा सकती है I
( 4 ) व्यावहारिकता का अभाव
जिन विषयों को प्रयोगशाला में प्रत्यक्ष प्रयोगों द्वारा सीखा जाता है उन्हें ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर सीख पाना दुष्कर होता है I
( 5 ) तकनीकी का अभाव
इन्टरनेट की अनुपलब्धता तथा उपयुक्त उपकरणों का अभाव शिक्षण प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न करते हैं I
( 6 ) सामाजिकता का अभाव
विद्यार्थियों को अक्सर एक कमरे में बंद होकर पढ़ना होता है जिसके कारण समभाव ,समूह भावना ,पारस्परिक समझ, विचारों का आदान-प्रदान, चर्चा परिचर्चा आदि नहीं हो पाता जिस कारण सामाजिक विकास नहीं हो पाता I
कुछ खास सुझाव
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म अत्यंत सुविधाजनक सरल और प्रभावकारी साधन है इस माध्यम का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कुछ खास सुझाव आगे दिए गए हैं I संकल्प पूर्वक इनका अनुसरण करके मन चाहा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है l
1 उपयुक्त समय सारिणी बनाना
2 शांत स्थान का चयन करना
3 एक लक्ष्य निर्धारित करना
4 नियमित लेखन कार्य करना
5 बीच बीच में थोड़ा आराम करना
6 परस्पर संपर्क स्थापित करना
7 क्रियाशीलता बनाए रखना
8 बाधाहीन तकनीकी उपकरण
9 एकाग्रता बनाए रखना
10 शारीरिक स्वास्थ्य और स्वच्छता
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म
( उज्ज्वल भविष्य )
आने वाले समय में online learning platform की पहुंच विश्व के हर कोने में होगी I व्यक्तिगत शिक्षा का विस्तार होगा I VR और AR तकनीकी का उपयोग कर अधिक उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी I online learning platform और परंपरागत शिक्षण संस्थान मिल कर काम कर सकते हैं I skill based learning, lifelong learning का विस्तार सम्भव है I शिक्षा में उच्च गुणवत्ता और विविधतापूर्ण सामग्रियां शामिल की जाएंगी I कम लागत में अच्छी शिक्षा मिलने की उम्मीद की जाती है I आने वाले समय में इस पद्धति में और अधिक नवाचार और अनुसंधान होंगे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे I
निष्कर्ष
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के कारण शिक्षा और साक्षरता में अतुलनीय वृद्धि हुई है I इसका भविष्य और भी उज्जवल है I समय की मांग है कि इनसे जुडकर अपने साथ समाज का भी उत्थान किया जाए I इनका प्रचार प्रसार किया जाय ताकि जरूरत मंद लोग इसका लाभ उठा सकें I
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें