टाम एंड जेरी

टाम एंड जेरी एक ऐसी कार्टून फिल्म जो एक लंबे समय से न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज कर रही है I  अपने बचपन में हम भी बहुत बड़े दिवानों हुआ करते थे इस के l ♥ आज जब हमारे बच्चे इस कार्टून धारावाहिक को देखते हैं तो उन्हें यह कहकर डाँटा करते हैं कि जब देखो तब टाम एंड जेरी देखते रहते हो पढ़ना लिखना तो है नहीं न I 😓पर जैसे हम अपने बड़ों की नाराजगी को अनदेखा किया करते थे वैसे ही हमारे बच्चे भी हमें नजरअंदाज करके इन फ़िल्मों का लुत्फ़ उठाते रहते हैं I 🧛

       टाम और जेरी की आपसी दुश्मनी और भाग दौड़ लगातार चलती रहती है I ये भाग दौड़ हमें रोमांचित कर देती है I आज जब जीवन में इतना ज्यादा stress है 😰और अगर टाम एंड जेरी देखने को मिल जाए तो थोड़ा स्ट्रेस कम तो हो ही जाता है I 🙂रही बच्चों की बात तो बच्चे तो इस धारावाहिक देख परम सुख का एहसास करते हैं I आइए जानते हैं इस कालजयी धारावाहिक के बारे में कुछ रोचक बातें I 

टाम एंड जेरी अमेरिका में निर्मित एक लघु फिल्म शृंखला है इसका निर्माण 1940 में हुआ था I इस फिल्म का निर्माण विलियम हना  और जोसेफ बारबरा द्वारा किया गया था I आज इस कार्टून धारावाहिक के अस्तित्व को 84 वर्ष हो चुके हैं और यह आज भी बच्चों के साथ ही युवा पीढ़ी के दिलों पर राज कर रहा है I 

इस धारावाहिक को सात बार ऑस्कर पुरस्कार दिया जा चुका है I😇 जब प्रथम बार यह कार्टून प्रदर्शन के लिए सामने लाया गया था तब टाम का नाम जेसपर था I🤔 जेरी को शुरू में कोई नाम नहीं दिया गया था I आगे चलकर उसे जिक्स नाम दिया गया I आगे चलकर दोनों को एक नया नाम मिला जेसपर को 'टाम' और जिंक्स को 'जेरी ' I एक रोचक बात यह है कि ये नाम एक प्रसिद्ध पेय पर आधारित था जो कि क्रिसमस के अवसर पर लोगो में बाँटी ज़ाती थी I 👨‍👩‍👧‍👧

आज के  तनाव से भरे जीवन में कुछ देर के लिए ही सही तनाव से😞 मुक्त होने के लिए हम इस कार्टून को देख सकते है I आजकल के बच्चे भी तनाव का सामना करते हैं  तो उन्हें भी कुछ देर के लिए टाम एंड जेरी देखने की छुट दे देनी चाहिए l ♥ 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महर्षि वाल्मीकि

सुष्मिता सेन

शिक्षक दिवस पर विशेष