टाम एंड जेरी
टाम एंड जेरी एक ऐसी कार्टून फिल्म जो एक लंबे समय से न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज कर रही है I अपने बचपन में हम भी बहुत बड़े दिवानों हुआ करते थे इस के l ♥ आज जब हमारे बच्चे इस कार्टून धारावाहिक को देखते हैं तो उन्हें यह कहकर डाँटा करते हैं कि जब देखो तब टाम एंड जेरी देखते रहते हो पढ़ना लिखना तो है नहीं न I 😓पर जैसे हम अपने बड़ों की नाराजगी को अनदेखा किया करते थे वैसे ही हमारे बच्चे भी हमें नजरअंदाज करके इन फ़िल्मों का लुत्फ़ उठाते रहते हैं I 🧛 टाम और जेरी की आपसी दुश्मनी और भाग दौड़ लगातार चलती रहती है I ये भाग दौड़ हमें रोमांचित कर देती है I आज जब जीवन में इतना ज्यादा stress है 😰और अगर टाम एंड जेरी देखने को मिल जाए तो थोड़ा स्ट्रेस कम तो हो ही जाता है I 🙂रही बच्चों की बात तो बच्चे तो इस धारावाहिक देख परम सुख का एहसास करते हैं I आइए जानते हैं इस कालजयी धारावाहिक के बारे में कुछ रोचक बातें I टाम एंड जेरी अमेरिका में निर्मित एक लघु फिल्म शृंखला है इसका निर्माण 1940 में हुआ था I इस फिल्म का निर्माण विलियम हना और जोसेफ बारबर...