अंग्रेज़ी साहित्य
परिचय
लगभग 1000 वर्षों के दौरान अंग्रेजी भाषी तथा अंग्रेजी भाषा के विद्वानों के द्वारा लिखे गए लेख अंग्रेजी साहित्य में सम्मिलित किए जाते हैं I अंग्रेज़ी साहित्य का साम्राज्य बहुत ही व्यापक है I यह लगभग संपूर्ण विश्व में फैला हुआ है I पूर्व में जापान से लेकर पश्चिम में अमेरिका तक सभी देशों में बड़े पैमाने पर भिन्न भिन्न शैलियों में साहित्य लेखन हुआ है I
अंग्रेजी साहित्य का अर्थ
अंग्रेजी साहित्य का अर्थ अंग्रेजी भाषा में विभिन्न विधाओं में लिखे गए लेख हैं जैसे उपन्यास, नाटक, कविता, कहानी, जीवनी, आत्मकथा, यात्रा वृतांत इत्यादि I
अंग्रेजी साहित्य का प्रारंभ
अंग्रेजी भाषा में साहित्य लेखन का प्रारंभ सात सौ से आठ सौ वर्ष (ईसा की तेरहवीं - चौदह वीं शताब्दी )से पूर्व में हुआ था वैसे वर्तमान में जो अंग्रेज़ी हम पढ़ते और लिखते हैं, पुरानी अंग्रेजी इससे काफी अलग थी I कैडमोन सीनेउल्फ,Bede,Alfred the great,Alfric इत्यादि लेखकों ने अंग्रेजी भाषा में लिखने का प्रयास किया था
अंग्रेजी साहित्य के जनक
Geoffrey chaucer को अंग्रेजी साहित्य का जनक कहा जाता है I उनके जन्म की कोई निश्चित तिथि ज्ञात नहीं है फिर भी यह अनुमान लगाया जाता है कि उनका जन्म 1342 या 1343 इसवी के आसपास हुआ होगा I वे इंग्लैंड के राजा Adverd3 की सेवा में थे I Adverd3 इन्हें अक्सर राजकीय कार्यों के लिए अन्य देशों में भेजा करते थे I अनगिनत यात्राओं से प्राप्त अनुभवों को उन्होंने अपने लेखों में उकेरा I उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति Canterbury tales है I
अंग्रेजी साहित्य की उपयोगिता
अंग्रेजी साहित्य अत्यन्त समृद्ध साहित्य है I अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन से हमारे व्यक्तित्व का सकारात्मक विकास होता है I अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन से हमें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं I
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें