महर्षि वाल्मीकि
महर्षि वाल्मीकि परिचय महर्षि वाल्मीकि को जगत विख्यात महाकाव्य रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है I कई हजार वर्ष पूर्व रचित रामायण में समय, स्थान आदि के बारे में जो सटीक वर्णन किया गया है उसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं कि आज जब तकनीकी के इस युग में भी किसी वस्तु विशेष के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर पाना मुश्किल हो जाता है तो इतने पुराने समय में समय, स्थान और घटनाक्रमों के बीच तारतम्य स्थापित कैसे किया गया होगा l जन्म और प्रारंभिक जीवन महर्षि वाल्मीकि के जन्म के बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं मिलती l उपनिषदों में बस इतना ही वर्णन किया गया है कि ऋषि कश्यप और देवी अदिति की नौवीं संतान वरुण से महर्षि वाल्मीकि का जन्म हुआ था l एक किंवदन्ती यह भी है कि वाल्मीकि का असली नाम रत्नाकर था और वह एक जंगल में रहते थे l जंगल के रास्ते जो कोई जाता था उसे लूट लेते थे l ईश्वर की ईच्छा के अनुरूप मुनि नारदजी उस रास्ते से गुज़रे l हमेशा की तरह रत्नाकर ने हमला कर ...