बाल दिवस
परिचय ये तस्वीर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की है l इनका जन्म 14 नवंबर सन् 1889 को हुआ l पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म भारत के पवित्र नगर प्रयाग में हुआ जिसका तात्कालिक नाम इलाहबाद था l इनके पिता मोतीलाल नेहरू उस समय के जाने माने वकील थे l माता स्वरुप रानी एक कुशल गृहणी और उदार विचारों वाली महिला थींl आरंभिक शिक्षा तो घर पर ही हुई थी l इनके प्रिय शिक्षकों में एफ. टी. ब्रूम्स प्रमुख थे l ब्रूम्स महोदय अंग्रेजी साहित्य के विद्वान थे l उन्होंने नेहरू जी को अंग्रेज़ी साहित्य का गहराई से अध्ययन कराया l विज्ञान विषय का भी अभ्यास कराया l एक ओर जहां अंग्रेज़ी साहित्य और विज्ञान की शिक्षा ब्रूम्स महोदय ने दी वहीं मुन्शी मुबारक अली ने इतिहास विषय का गहन अध्ययन कराया जिसके कारण इतिहास के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी नेहरू जी की गहरी रुचि बन गई l रोचक प्रसंग देश की आजादी के बाद देश के प्रतिनिधि के रूप में जब पंडित जवाहर लाल नेहरू इंग्लैंड गए तो उनकी मुलाकात ब्रिटेन के...